जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा रविवार को स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत अहियापुर से स्टेशन रोड तक स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने स्वयं झाड़ूू लगाकर एवं कूड़ा उठा कर सफाई की। साथ ही लोगों को सफाई के लिए जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई।
वरिष्ठ चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि स्वच्छता का स्वास्थ्य से घनिष्ठ संबंध है। आरोग्य को नष्ट करने के जितने भी कारण हैं। उनमें गन्दगी प्रमुख है। गंदगी में ही बीमारियां पलती हैं। जिसमें हैजा, मलेरिया, दस्त, पेट के कीड़े, चेचक, खुजली, रक्त-विकार आदि बीमारियां हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब पहले अपने आस-पास स्वच्छता का माहौल बनाया जाए। स्वच्छ जीवन ही स्वस्थ्य जीवन जीने की राह है। अरुण त्रिपाठी ने कहा कि खुले मे शौच करना न केवल लोगों को एक गरिमामयी जीवन जीने में बाधा है। बल्कि समुदायों के स्वास्थ्य के लिए व्यापक जोखिम भरा भी है। इसलिए हर नागरिक के घर अपना शौचालय होना जरूरी है। इस अवसर पर सुरेश चंद्र गुप्ता, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, संजय श्रीवास्तव, अमित पांडेय, अशवनी बैंकर, संजय सिंघानिया, शत्रुध्न मौर्य, संदीप गुप्ता, लियो अध्यक्ष सिद्धार्थ मौर्य, अभिषेक बैंकर, दिनेश शर्मा अशोक अग्रहरी आदि लोग उपस्थित रहे।