फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 से 25 सितंबर तक लगेगा विशेष स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर जिले में 17 सितंबर से शुरू हो रहे विशेष स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त इलाज स्वास्थ्य विभाग की ओर किया जाएगा। जिले के सभी विकास खंडों में सोमवार से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त में दवाएं भी दी जाएगी। पैथोलॉजी जांच भी मुफ्त में की जाएगी। जिले के 22 सीएचसी और 74 अतिरिक्त पीएचसी पर शिविर लगाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। एक सप्ताह में कुल 36 शिविर लगाने की तैयारी है। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की योजना के बारे में बताया जाएगा। इस अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं से भी सहयोग लिया जाएगा। सोमवार से जिले भर में इस अभियान की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें