फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के आवास में कब्जा के मामले की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के आवासों में अवैध रूप से कब्जा जमाकर रहने वाले लोगों की जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच के लिए कुलपति ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। टीम यह जांच करेगी कि ऐसे कितने लोग हैं जो एक आवास में रह रहे हैं और दूसरे आवास में कब्जा किए हुए हैं। विगत दो साल में करीब 24 लोग आवासों में कब्जा किए हुए हैं। मामला संज्ञान में आने पर कुलपति ने आदेश दिया था कि जो लोग अवैध रूप से कब्जा करके आवास में रह रहे हैं। उनसे पांच रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाए। जुर्माना लगने की बात सामने आने पर कर्मचारी संघ ने इसका विरोध किया। कहा कि आवास जर्जर होने के कारण लोग बगल के आवास में रह रहे हैं। ऐसे में जुर्माना लगाया जाना अनुचित है। इसके बाद कुलपति ने जुर्माना वसूलने पर रोक लगा दिया। मामले की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया। टीम यह जांच करेगी कि कितने ऐसे कर्मचारी हैं, जो अवैध रूप से आवासों में कब्जा करके रह रहे हैं। कुलपति ने टीम को निर्देश दिया है कि मामले की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराए। जांच रिपोर्ट आने के बाद तय होगा कि अवैध रूप से आवासों में कब्जा करने वाले कर्मचारियों से जुर्माना वसूल किया जाए या नहीं। जांच टीम गठित होने के बाद से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। चर्चा है कि 24 ऐसे शिक्षक और कर्मचारी हैं, जो आवासों में कब्जा करके रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें