फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ंदगी को दूर करके भारत माता की करें सेवा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों एवं स्वच्छताग्रही की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन मॉ दुर्गा जी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण का उद्देश्य गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर गांधी के स्वच्छता के सपने को साकार कर प्रदेश को खुले में शौच मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नही थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। उन्होंने सभी प्रधानों एवं स्वच्छताग्रही से अपील किया कि स्वच्छता के इस कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए शौचालय का निर्माण के लिए जागरूक करें। स्वच्छताग्रही 25 सितंबर 18 को कम से कम 100 लोगों को उनके अपने गांव में स्वच्छता श्रमदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जनपद वासियों से अपील किया है कि स्वच्छता के प्रति अपना योगदान अवश्य दें।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा कि दो अक्तूबर तक जिले को शौचमुक्त करना है, जिसके लिए वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम प्रधानों एवं स्वच्छताग्रहियों का अहम रोल है। उन्होंने कहा कि ओडीएफ हो जाने से बीमारियों पर रोक लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रधानों से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधानों, स्वच्छाग्रहियों एवं अधिकारी/कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ भी दिलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राम जी पांडेय ने स्वच्छता के प्रति विभिन्न जानकारी दी। यूनिसेफ से आये हुए दिनेश चंद्र पांडेय ने महिलाओं के सम्मान के लिए शौचालय बनाने का निवेदन किया। महिला समाख्या की समन्वयक रजनी सिंह की उपस्थिति में सन्नो, ऊषा शर्मा, सुषमा, रेखा, मंजू, हरिराम, शिवप्रकाश ने नाटक, स्वच्छता पर लोकगीत तथा कठपुतली कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के लिए जा़गरूक किया। कार्यक्रम का संचालन डिप्टी पीडी. (आत्मा) डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर डीडीओ दयाराम, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, डीएसटीओ रामदरश यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओंकार सिंह, अनूप सिंह, राहुल सिंह, राजन मौर्या, आकाश गायकवाड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें