फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यान्ह भोजन संचालित करने का नहीं मिला अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर। जिलाधिकारी अरविंद मालप्पा बंगारी के आदेश के महीनों बीत जाने के बाद भी नगर पंचायत बदलापुर के चार सभासदों को अभी तक शिक्षा विभाग ने मध्याह्न भोजन व्यवस्था को संचालित करने का अधिकार नहीं दिया। इस बात को लेकर संबंधित सभासदों में शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही पर भारी आक्रोश व्याप्त है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार के सभासद श्याम बहादुर यादव, वार्ड नंबर सात के सभासद हरिजीत शर्मा, वार्ड नंबर आठ के सभासद हरिश्चंद्र चौरसिया तथा वार्ड नंबर पंद्रह के सभासद शकुंतला शर्मा को अभी तक मध्याह्न भोजन व्यवस्था को संचालित करने का अधिकार नहीं मिला है।
विज्ञापन

सभासद खंड शिक्षा अधिकारी से मध्याह्न भोजन संचालित करने का अधिकार दिए जाने की मांग करते चले आ रहे हैं किंतु खंड शिक्षा अधिकारी मामले में हीलाहवाली करते रहे। पिछले माह सभी सभासदों ने प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए शिकायती पत्र देकर अपने अधिकार की मांग किया। जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश भी दिया परंतु अभी तक उस आदेश का पालन शिक्षा विभाग के अफसर नहीं करा सके। खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेंद्र देव मिश्र ने बताया कि संबंधित सभासदों के क्षेत्र में पड़ने वाले पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर, प्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर प्रथम, प्राथमिक विद्यालय सरोखनपुर द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर, प्राथमिक विद्यालय बदलापुर तथा प्राथमिक विद्यालय पुरानीबाजार के प्रधानाध्यापकों को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें