महराजगंज। विधायक रमेश चंद मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था कि भारत स्वच्छ रहे। इसलिए दो अक्तूबर गांधी जयंती तक खुले में शौच मुक्त जिले को किया जाएगा। इसके लिए युद्ध स्तर पर शासन प्रशासन लगा हुआ है। उन्होंने गांधी प्रतिमा एवं आसपास झाड़ू लगाकर सफाई भी किया।
गांधीनगर में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यक्रम प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है । यदि आप के घर के पास नाला या नाली है उसकी सफाई आप स्वयं करिए। प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहिए। गंदगी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। शिलापट्ट की सफाई करने के बाद गांधी जी मूर्ति पर उन्होंने माल्यार्पण किया। फायर स्टेशन बदलापुर में जल्द बन जाएगा उसके लिए समय निर्धारित करने का आदेश आ गया है। बीस करोड़ की लागत से बस स्टेशन बदलापुर में बनने जा रहा है। 31 दिसंबर तक प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी। इस अवसर पर विनय सिंह रमेश मिश्र (सदस्य क्षेत्र पंचायत) माताफेर मिश्र तथा इंजीनियर सुधांशु पांडेय सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।