फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलापुर में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/घनश्यामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को बदलापुर में छापेमारी की। टीम ने एक किराना की दूकान से दाल का नमूना लिया तभी छापेमारी की भनक पूरे कस्बे में हो गई। देखते ही देखते सारी दूकानें बंद हो गई। टीम के सदस्य यहां से सिंगरामऊ बाजार पुहंच गए। वहां भी एक दूकान से दाल का नमूना लिया तभी सारी दूकानें बंद हो गईं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में टीम बदलापुर कस्बे के चंदन शहीद मार्ग स्थित दीपक जायसवाल की किराने की दुकान से अरहर की दाल का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम आने की भनक लगते ही दूकानें बंद हो गई। टीम यहां से सिंगरामऊ पहुंच गई जहां स्टेशन रोड स्थित अजय बरनवाल की दुकान से चने की दाल का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूर्यमणि व राजेश मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें