जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामआसरे मिश्र ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक एक जनवरी 19 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दिनांक 31 अक्तूबर तक बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा मतदाता सूची का घर-घर सत्यापन किया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 23 सितंबर सात अक्तूबर 14 अक्तूबर 28 अक्तूबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि समस्त अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में पंजीकृत हो जाएं एवं निर्वाचक नामावली में दर्ज नाम, पता, आयु एवं अन्य प्रविष्टियों में विद्यमान त्रुटियों इत्यादि को दूर कर त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार की जाय।