डोभी। खाध्र निरीक्षक डा. तूलिका वर्मा के पहुंचने पर दुकानदार अपने प्रतिष्ठान बंद कर फरार हो गए। क्षेत्र के बजरंग नगर, खुज्झी, चंदवक, पतरही, सहित अन्य छोटे बाजारों में सन्नाटा पसर गया। डा. तूलिका शर्मा ने बजरंग नगर में एक प्रतिष्ठित किराना दुकानदार से संपर्क कर कुछ दुकानदारों को एकत्र कर उचित बारह निर्देशों का सख्ती से पालन करने का सुझाव दिया। ।जिसमें वासी दूषित पदार्थ न बेचे , सफाई का विशेष ध्यान, स्वच्छ पानी, प्रयुक्त बर्तनों की साफ सफाई, किसी रोग से संक्रमित व्यक्ति कारोबार में सम्मिलित न हो, अखबार का प्रयोग कदापि न हो, खाद्य सामग्री में खाद्य रंगो का प्रयोग ने करने, ताजे सब्जियों , फलों का प्रयोग, जूस, फल विक्रेता कपड़े से ढक कर रखें, जूस में रंग, सैकरीन का प्रयोग प्रतिबंधित है। इस अवसर पर बच्चेलाल, लालजी, बेचू, प्रेम, संजय, सुबास, संतोष,राजेश,लकी सिंह,सहित दर्जनों लोग रहे।