फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्बनिक, फास्फोरस व सूक्ष्म तत्व की है कमी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय बदलापुर में नि:शुल्क मृदा परीक्षण केंद्र पर मिट्टी के 4168 नमूनों की जांच करने से उनमें कार्बनिक , फास्फोरस सहित सूक्ष्म तत्व सल्फर तथा जिंक की कमी पाई गई।
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी कृषि सतई राम ने बताया कि अच्छी उत्पादकता के लिए किसान नि:शुल्क मृदा परीक्षण कराएं, ताकि मिट्टी की मजबूती के लिए जरूरी तत्वों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने बताया कि मृदा विश्लेषक मुकेश व लैब प्रभारी सतीश कुमार मौर्य की ओर से दी गई रिपोर्ट के मुताबिक खेत की मिट्टी में कार्बेनिक , फास्फोरस सहित सूक्ष्म तत्वों में सल्फर व जिंक की कमी है। जिसको पूरा करने के लिए किसान खेतों में जैविक , हरी व नेडप खाद का प्रयोग करें । रासायनिक खाद का प्रयोग न के बराबर करें । साथ ही फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए फसल चक्र के साथ ही फसलों के अवशेष को जलाने के बजाय जोत कर खेतों में अच्छी तरह मिला देना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें