फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के संदीप ने हरियाणा के साहब को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेरी। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में समाज सेवी अभिषेक सिंह सप्पू की देखरेख में दंगल का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रांतों के पहलवानों ने किया जोर आजमाइश की। जिसमें पंजाब,हरियाणा,कानपुर अयोध्या,समेत कई प्रांत के पहलवानों ने भाग लिया। वाराणसी के संदीप पहलवान ने हरियाणा के साहब पहलवान को पटकनी दी, अयोध्या के भगवान ने गोरखपुर के उमेश को, वाराणसी के पारस ने हरियाणा के भोनू को पटकनी दी। वाराणसी के जितेंद्र व रामपुर के बीनू कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल उस दौरान काफी रोमांचक दिखा जब करीब बीस मिनट जोर आजमाइश के बाद भी गाजीपुर की सीमा व कानपुर की मोनी की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान कुल 17 जोड़ी कुश्ती हुई। दंगल का शुभारंभ पप्पू गिरी व समापन मडियाहूं के विधायक पुत्र सात्त्विक तिवारी द्वारा किया गया। इस दौरान अभिषेक सिंह, रमेश मिश्र,राजेश मिश्र,प्रदीप मिश्र, घनश्याम सिंह (प्रधान), मुन्नू मास्टर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें