जौनपुर। लायन्स क्लब द्वारा आशादीप हास्पिटल अहियापुर पर डायबिटीज जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें डा वीएस उपाध्याय ने मरीजों की जांच की और मधुमेह के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि मधुमेह अब आम बीमारी होती जा रही है। यह अनुवांशिक कारणों से भी हो सकता है। मोटापा बढ़ना, असंतुलित कोलस्ट्राल, अनियंत्रित रक्तचाप, बहुत अधिक मीठा खाने, अनियमित खानपान, कम पानी पीने, एक्सरसाइज न करने, खाने के बाद तुरंत सो जाने या ज्यादा समय तक लगातार बैठे रहने से मधुमेह हो सकता है। बच्चों में होने वाली डायबिटीज का मुख्य कारण रहन-सहन और खानपान का बदलाव है। शारीरिक रूप से निष्क्रियता भी बच्चों को डायबिटीज की ओर अग्रसर कर रही है। मधुमेह से बचने के लिए जीवनशैली को व्यवस्थित करना जरूरी है। प्रतिदिन व्यायाम करें, संतुलित भोजन लें, वजन नियंत्रित रखे, भरपूर नींद लें व तनाव मुक्त रहे। संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य ने आये हुए लोगों का स्वागत किया। शकील अहमद, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, अशवनी बैंकर, आर पी सिंह, शत्रुधन मौर्य, सुभाष यादव, अवधेश मौर्य, राम कुमार साहू, सुरेश चन्द्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, शिवानन्द अग्रहरी, राधेरमण जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।