जौनपुर। हजरत मौलाना शम्सुद्दीन की याद में 38वां उर्स मुबारक बुधवार को मनाया गया। अकीदतमंदों ने मदरसा हनफिया से जूलूस निकाल कर मौलाना की मजार पर चादरपोशी की और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की।
पहली मोहर्रम के मौके पर मदरसा हनफिया से निकला जुलूस कोतवाली चौराहा, चहारसू, शाही पुल, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा होते हुए जिला जेल के पीछे स्थित हजरत मौलाना शम्सुद्दीन की मजर पर पहुंचा। वहां उपस्थिति सभी समुदाय के लोगों ने मुल्क की तरक्की व अमन चैन के लिए दुआ की। इस मौके पर मदरसा हनफिया के मौलाना अलहाज मोहिद्दीन अहमद हेशाम ने आपसी प्रेम और सौहार्द को बनाए रखने पर बल दिया। जलसे को खेताब फरमाने वालों में मौलाना सैय्यद गुलाम मोहिउद्दीन, मौलाना नेहाल, मौलाना हामिद रजा, मौलाना जफर, बहाउद्दीन अहमद, जकाउद्दीन अहमद, डा. हसीन बब्लू, सभासद इरशाद मंसूरी, शकील मंसूरी, डा. जावेद पप्पू, नफीस अहमद, जफर खां, मजहर आसिफ आदि मौजूद थे। जलालुद्दीन ने आभार व्यक्त किया।