जौनपुर। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर महिला एवं बाल कल्याण विभाग और यूनिसेफ के सहयोग से महिला समाख्या के माध्यम से जिले के दस विकास खंडों में ’हक से’ महिला एवं बाल अधिकार मंच परियोजना के तहत ’साथी मंच पखवारा का आयोजन 8 से 13 सितंबर तक किया जा रहा है। साथी मंच में विभिन्न मुद्दो जैसे बाल अधिकार, बाल विवाह, बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाकर किशोर और किशोरियों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न प्रकार के खेलकूद, पोस्टर प्रतियोगिता, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली, कबड्डी, खो-खो आदि का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को मछलीशहर पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरहू, मुंगराबादशाहपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय नारायनडीह, करंजाकला पूर्व माध्यमिक विद्यालय गडै़ला, शाहगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय अतरौरा , सुजानगंज पूर्व माध्यमिक विद्यालय मर्तन , बरसठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठाव में कबड़डों और खो-खो का आयोजन किया गया। इस तरह के प्रतियोगिता से बच्चों और अध्यापक प्रभावित हुए। बच्चों ने खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और जन चेतना जागृत होगी। कार्यक्रम का समापन 13 सितंबर को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सर्वोच्च स्थान प्राप्त विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रजनी सिंह, सन्नो राय, उषा शर्मा, बन्दना मोर्य, रेनू, संगीता, हरिराम, मंजू, अर्चना आदि उपस्थित रहीं।
कुश्ती दंगल का आयोजन आज
मुफ्तीगंज ।तीज पर्व के मौके पर धर्मापुर बाजार में स्थित अखाड़े पर 12सितंबर को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें पहलवान अपने -अपने दांव पेंच आजमाएंगे। यह जानकारी दंगल कमेटी के राष्ट्रीय पहलवान लालजी यादव ने दी। उन्होंने बताया कि यह दंगल कई दशकों से तीज के मौके पर लगता आ रहा है।