फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने को ठगा महसूस कर रही देश की जनता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ अभियान के पांचवें दिन समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकालकर सरकार के नीतियों की निंदा की। साइकिल रैली मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम पीजी कॉलेज निगोह से शुरू हुई। यात्रा को जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव व विधायक जगदीश सोनकर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
साइकिल यात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ता खेत खलिहानों, चट्टी चौराहों तक जा जाकर समाजवादी पार्टी की पूर्व की सरकार द्वारा किए गए काम व मौजूदा भाजपा की जन विरोधी व जुमलेबाजी, विकासहीन मानसिकता के बारे में बताने का काम कर रहे हैं। देश की जनता को विकास के नाम पर धार्मिक रूप से बांटने का षडयंत्र चल रहा है। उसे कार्यकर्ता इस साइकिल यात्रा के माध्यम से बताने का काम कर रहे हैं। 2019 में कार्यकर्ता व आम जन इस झूठ व फरेब की सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक जगदीश सोनकर ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में इस तरह के कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हर तरफ आम जन में पूर्व समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्य की तुलना होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समय में कराए गए कार्यों की चर्चा होने लगी है। आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं पूरे देश में बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। अब देश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। साइकिल यात्रा कटवार, अरूवावां, जंघई, निभापुर, मछलीशहर होते हुए मुंगराबादशाहपुर की ओर रवाना हुई। साइकिल यात्रियों का जगह जगह माल्यार्पण कर गांव वासियों ने स्वागत किया। उधर पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव के नेतृत्व में निगोह बाजार से साइकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा मुख्य साइकिल यात्रा में शामिल हो गई। इस अवसर पर लकी यादव, जयहिन्द यादव, जेपी यादव, पप्पू रघुवंशी, आशीष यादव, श्रवण जायसवाल, राजदेव पाल, निजामुद्दीन अंसारी, राहुल त्रिपाठी, अमित यादव, लक्ष्मीकांत यादव, अनील यादव, पवन यादव, आलोक यादव, शनी यादव, प्रविण यादव, जय प्रकाश, राज यादव, सुजीत जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, राजन मिश्रा, दीपक गोस्वामी, शमीम अहमद, गोविन्द माली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें