फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की वजह से बनने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के टीडी कालेज में आने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर चल रही है। टीडी कालेज के दक्षिणी गेट से लेकर पॉलिटेक्निक तक सड़क की मरम्मत का कार्य रात दिन चल रहा है। टीडी कालेज से वाजिदपुर तक सड़क की पूरी मरम्मत करा दी गई है। पुलिस लाइन से उतरकर कार द्वारा मुख्यमंत्री टीडी कालेज के मैदान में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शहर के पॉलिटेक्निक चौराहे से लेकर लाइन बाजार तक की सड़क पर गड्ढे हो गए थे। लोगों की शिकायतों के बाद भी इसे न तो पाटा जा रहा था और न ही मरम्मत ही कराया जा रहा था। मुख्यमंत्री के प्रोग्राम लगते ही पुलिस लाइन से लेकर पॉलिटेक्निक तक की सड़क और वाजिदपुर से जेसीज तक की सड़क के गड्ढे भरे जा रहे हैं। डीएम अरविंद मल्लपा बंगारी, एसपी डीपी सिंह समारोह स्थल का कई बार निरीक्षण कर चुके हैं। कई थानों की फोर्स सहित पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई जाएगी। नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 सितम्बर को सुबह 9.30 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन वाराणसी से राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे। तदपश्चात 10 बजे पुलिस लाइन से कार द्वारा चलकर 10.05 बजे टीडी कालेज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां 10.05 बजे से 11 बजे तक पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की पुण्यतिथि में भाग लेंगे। इसके बाद 11 बजे टीडी कालेज से प्रस्थानकर 11.05 बजे पुलिस लाइन पहुचेंगे। जहां से 11.05 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.35 बजे हेलीपैड कलेक्ट्रेट चंदौली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें