फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल बनाने के लिए सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुफ्तीगंज। विकास खंड मुफ्तीगंज में नैपुरा ख़र्चनपुर घाट पर पुल बनाने के लिए आटीआई कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम को भेजे पत्र में कहा कि वर्तमान में यहां पुल नहीं होने से ठेके पर नाव का संचालन होता है। सपा शासनकाल में पीपा पुल स्वीकृत हुआ था, लेकिन अब तक पुल निर्माण नहीं हो पाया है। सूचना अधिकार के तहत प्रभू नारायण राय पुत्र मार्कंडेय राय नैपुरा ने सात अप्रैल को पुल निर्माण के बाबत सूचना मांगी थी, लेकिन उन्हें सूचना तक नहीं मिली। ऐसे मे उन्होंने प्रधानमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेंद्र नाथ पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ जिलाधिकारी को पत्र भेजकर पीपा पुल निर्माण में कोताही बरतने के बाबत जानकारी दी। कहा कि नैपुरा ख़र्चनपुर घाट पर पक्का पुल बनवाने की घोषणा के बाद भी काम नहीं हो रहा है। ऐसे में जनता छोटी छोटी जर्जर व जीर्णशीर्ण नाव के सहारे नदी पार करने के लिए मजबूर है। उन्हाेंने कहा कि ऐसे में कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें