फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने सभी तहसीलों में धरना प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। सपा ने भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई सहित 17 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सभी तहसीलों में प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महिलाओं पर अत्याचार, गन्ना भुगतान, किसान कर्ज माफी, शिक्षण शुल्क वृद्धि, छात्रों के उत्पीड़न, डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी पर विरोध जताया गया है। वक्ताओं ने समाजवादी पेंशन बंद को गरीबों व महिलाओं के साथ अन्याय बताया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता लाल बहादुर यादव ने किया। इसके पूर्व समाजवादी कुटी एक जुलूस डा. केपी यादव, हाजी अफजाल के नेतृत्व में नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस मौके पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, राजबहादुर यादव, लल्लन यादव, डा. हसीन बबलू, पूनम मौर्या, श्रवण जायसवाल, शकील मंसूरी, रजनीश मिश्रा, विकास यादव, राहुल त्रिपाठी, शिवजीत यादव, श्या बहादुर पाल, गजराज यादव, दीपक गोस्वामी, सुशील दुबे, अनवारूल हक गुडडू, रमेश यादव आदि ने संबोधित किया। मछलीशहर तहसील परिसर में क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव और राजनरायन बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ सांप्रदायिक एजेंडे पर चलकर समाज को तोड़ने में लगी है। सभा को पंधारीलाल यादव , हाजी सिद्दीकी, रामलाल पाल, नन्हकू राम यादव, रामआसरे यादव, श्याम नारायन बिंद, फिरोज खान नगर पंचायत के चेयरमैन पति महमूद आलम, इस्तियाक खॉ नागेंद्र बहादुर यादव ने भी संबोधित किया । अध्यक्षता राजदेव पाल और संचालन पार्टी के सूर्यभान यादव ने किया । केराकत में तहसील मुख्यालय पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आपातकाल जैसा माहौल हो गया है। किसान, मजदूर, नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सभा को विधानसभा प्रभारी नीरज पहलवान संजय सरोज, कृष्ण कुमार जायसवाल , मुन्ना यादव ,राजकुमार सरोज शबनम नाज ,सुरेश यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर रामजतन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। एसडीएम रमापति राम बिंद को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। मड़ियाहूं में राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया कर एसडीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। राना पुष्पेश यादव व पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि पर सरकार को कोसा। लकी यादव ,राकेश मौर्या, एजाज कुरैशी, लोरिक यादव,अताउल्लाह खान, मोहन लाल यादव , अभिमन्यू यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। शाहगंज में सपा नेताओं ने17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। ब्लाक प्रमुख मनोज यादव गल्लू, विधायक प्रतिनिधि सैयद उरूज अहमद, अबदुल्लाह पहलवान, हिसामुद्दीन, ग्यासुद्दीन, अफरोज खान पिन्टू, जैगम अब्बास, मिथिलेश यादव, शेर बहादुर यादव, फैजान अंसारी, धीरेन्द्र यादव सधनू, सुभाषचंद्र यादव चन्द, आलोक यादव, जसीम खान, राशिद अनवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें