फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने फूंका टीडी कालेज के प्राचार्य का पुलता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जौनपुुर। टीडी कालेज में बेवजह छात्र की पिटाई करने एवं अन्य समस्याओं का हल नहीं करने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेज गेट पर प्रदर्शन कर प्राचार्य का पुतला फूंका। उन्होंने प्राचार्य को तानाशाही बंद करने को कहा। उधर सपा इकाई के छात्र नेता अजीत यादव के नेतृत्व में भी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कालेज प्रशासन की तानाशाही पर रोक लगाने की मांग की गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अवकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कालेज गेट के सामने प्राचार्य का पुतला फूंककर विरोध जताया। जिला संयोजक अवकाश सिंह ने कहा कि प्राचार्य परिसर की समस्याओं का निस्तारण करने में नाकाम रहे हैं। कक्षा में छात्रों के बैठने की जगह नहीं है। छात्रावासों को खाली नहीं कराया जा रहा है। कैंपस में पीने के लिए पानी और शौचालय की व्यवस्था बिगड चुकी है। प्रयोगशाला में सामग्री नहीं है। मांग के बाद भी छात्रसंघ चुनाव ेकी तिथि घोषित नहीं की जा रही है। इस मौके पर सिद्धार्थ सिंह टोनी, ओम पांडेय, विशाल सिंह, अंजनी उपाध्याय, सत्यम त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, रो हित यादव, कौतुक उपाध्याय, उद्देश्य सिंह, नेहा सिंह, अंजनी सिंह, खुशबू, प्राची यादव आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, टीडी कालेज के छात्र नेता अजीत यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर कालेज की नीतियों की निंदा की। छात्रों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की। कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर कालेज प्रशासन की मंशा ठीक नहीं है। उसको लेकर छात्र शीघ्र ही सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रवि यादव, विनोद शर्मा, राजीव सेठ, दिनेश प्रजापति, राहुल, विजय, अजय, विराट, हेमंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें