फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति से मिले बीएससी के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीटेक के छात्र सुमित उपाध्याय की मौत से खफा इंजीनियरिंग के छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा कर रहे छात्र सुमित उपाध्याय की फीस वापस कराने और परिसर में चिकित्सक की तैनाती करने की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि चिकित्सक की तैनाती होने पर उसकी जान बचाई जा सकती थी। विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण सुमित की जान गई। कुलपति प्रो. राजाराम यादव मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बीटेक के छात्र सुमित उपाध्याय की मौत शनिवार को हो गई थी। वह अपने कुछ सहपाठियों के साथ विश्वविद्यालय के पास स्थित एक हास्टल में रात रुक गया था। उसके साथ हास्टल में रहने वाले छात्रों का कहना है कि सांप ने सुमित को डंस लिया था। छात्र उसे लेकर जिला अस्पताल गए थे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को विश्वविद्यालय खुलने पर जब उसकी जानकारी हुई तो बीटेक के छात्र इंजीनियरिंग संस्थान के सामने जुट गए और हंगामा करने लगे। विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। परिसर में हंगामा करने के बाद छात्र विश्वविद्यालय के गेट पर इकट्ठा हो गए वहां भी हंगामा किया। सूचना मिलने पर चीफ वार्डेन डा. संतोष कुमार, चीफ वार्डेन डा. संतोष सोनी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर रहे छात्रों को समझा बुझाकर गेट से हटा दिया। बाद में वे परिसर में हंगामा करने लगे तो कुलपति ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें