सतहरिया। मुंगरा बादशाहपुर ब्लाक मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन ने किसानों तथा मजदूरों की समस्यायों को लेकर पंचायत की। और मुख्य मंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा।
मांगों में प्रत्येक ग्राम सभा में बनाए गए सरकारी आवास की जांच कराने की मांग की गई है। इसके अलावा छुट्टा पशुओं से किसानों के फसलों की सुरक्षा करने, मनरेगा के तहत बनाए गए जाब कार्डों की जांच कराने, शहरों की तरह गांवों में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने, गेहूं, सरसों का बीज व खाद सस्ते दाम पर उपलब्ध कराने की मांग की गई है। मुंगरा बादशाहपुर में स्थित हिंदू इण्टर कालेज में छात्रों के पढ़ने वाले कक्ष को किराए पर एक मार्बल व्यापारी को दिए जाने के मामल की जांच कराने की भी मांग की गई। अध्यक्षता कर रहे धर्म राज पटेल ने कहा कि जो किसान पूरे देश का अन्नदाता है आज वह सरकार की उपेक्षा से परेशान हैं। किसान लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं। ब्लाक अध्यक्ष बाबूलाल पटेल ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र की वर्तमान सरकार ने यदि किसानों के हित में काम नही किया तो उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। संचालन राजदेव गोतम ने किया। मुख्य रूप से खलील अहमद, ऊषापाल, कृष्णा सिंह, हिरावती, जगदंबा, फूलकली, कमला, अतुल तिवारी, कैलाश ,सिमरजीत रईश अहमद आदि मौजूद रहे।