फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना विभाग करेगा सर्वे व पर्ची जारी करने का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर । जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि गन्ने के रकबे में पेराई सत्र 2017-18 में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। पिछले पेराई सत्र की तुलना में गन्ने का रकबा 2887 हेक्टेयर से बढ़कर 3289 हेक्टेयर हो गया है। गन्ने की आपूर्ति भी पेराई सत्र 2016-17 में 3.37 लाख क्विंटल के सापेक्ष पेराई सत्र 2017-18 में बढ़कर 5.83 लाख क्विंटल हो गई। कृषकों को पेराई सत्र 2016-17 का 10.05 करोड़ रुपया का शत प्रतिशत भुगतान हो चुका है। जबकि पेराई सत्र 2017-18 के 18.09 करोड़ रुपये में से 14.29 करोड़ का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेराई सत्र 2018-19 में कृषकों की समस्याओं को देखते हुए सर्वे कराने व पर्ची जारी करने का कार्य गन्ना विभाग से कराने का निर्णय लिया है। सर्वे पूरा होने के बाद ग्रामवार प्रदर्शन कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने सभी गन्ना कृषकों से अनुरोध किया कि वह प्रदर्शन कार्यक्रम में भाग लेकर अपने सर्वे की भलीभांति जांच कर लें। इसमें किसी भी त्रुटि को तत्काल दूर करा लें। अंतिम कैलेंडर जारी होने के बाद गन्ना सर्वे एवं सप्लाई संबंधित कोई भी संशोधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष गन्ना आपूर्ति के लिए घोषणापत्र अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने इच्छुक किसानों से अपना घोषणापत्र, खतौनी की प्रति, पासबुक की प्रति व आधार कार्ड की प्रति उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि 29 सितंबर को गन्ना समिति शाहगंज में किसान मेला आयोजित होगा, जिसमें नवीनतम वैज्ञानिक तकनीक से गन्ना उत्पादन की विधियाें के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें