जौनपुरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भईया ) भौतिकी विज्ञान संस्थान में एमएससी फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं अप्लाइड जियोलॉजी विषय में मंगलवार 11 सितंबर को छात्रों का प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश के लिए पूर्व में जिन छात्रों ने आनलाइन किया है उनके साथ जिन छात्रों ने आवेदन नहीं किया है उनका भी दाखिला लिया जाएगा।
मंगलवार को संकाय भवन के कांफ्रेस हाल में सुबह दस बजे से छात्रों को प्रवेश के लिए बुलाया गया। विज्ञान के फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स एवं अप्लाइड जियोलॉजी के 60-60 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। विद्यार्थियों को अपने प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रति के साथ फोटो की दो प्रति लानी होगी। इसके साथ ही बीस हजार रूपए पाठ्यक्रम में प्रवेश शुल्क जमा करना है। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को संकाय भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में पहुंचना होगा। परिसर में संचालित होने वाले पीजी के नए विषयों की कक्षाएं 17 सितंबर से प्रारंभ होंगी। इन विषयों में दाखिला के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।