जौनपुर। बिजली विभाग का जिले के सरकारी विभागों सहित निजी उपभोक्ताओं पर 232 करोड़ 43 लाख रुपया बकाया है। अब इस राशि की वसूली के लिए विभाग अभियान चला रहा है। विभाग ने तीन दिन में 72 कनेक्शन काटने के साथ ही आठ लाख रुपये भी वूसल किए हैं। वसूली के लिए गठित टीम बकाएदारों से वसूली में जुटी हैं। बकाया नहीं मिलने पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
जिले में करीब साढ़े चार लाख बिजली उपभोक्ता हैं। कई सरकारी विभागों सहित इन उपभोक्ताओं पर बिजली का 232 करोड़ 43 लाख रुपया बकाया है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए बिजली विभाग ने आठ सितंबर से अभियान शुरू किया है। बकाएदारों से वसूली के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं। बकाया नहीं देने वाले उपभोक्ता का कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अब तक 72 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। वहीं आठ लाख की वसूली भी हुई है।
10 हजार से ज्यादा के बकाएदारों से हो रही वसूली
जौनपुर। बिजली विभाग की ओर से बकाएदारों के विरुद्घ चलाए जा रहे अभियान में 10 हजार रुपये से ऊपर के बकाएदारों के यहां छापा मार रहा है। उनसे बकाया वसूलने और बकाया नहीं देने पर कनेक्शन काटने आदि का काम किया जा रहा है।
जिले में आठ सितंबर से बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जो पूरे माह जारी रहेगा। इस दौरान बकाएदारों से बकाया वसूलने और नहीं देने पर कनेंक्शन काटने का काम किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर बकाएदारों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा।
एके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग