जौनपुर। ब्राह्मण चेतना समिति ने रविवार को नगर के रासमंडल में सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जगत नारायण तिवारी आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाल बिहारी त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना से किया। प्रो पीसी विश्वकर्मा ने वर्तमान परिवेश में न्यायालय के क्रियाकलापों का विश्लेषण किया। दीवानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक एवं कलेक्ट्रेट अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष जगतनारायण तिवारी ने कहा कि हड़ताल से कार्य प्रभावित होते हैं और इससे न्याय पाने में जनता को बिलंब होता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों का प्रयास होगा कि हड़ताल कम से कम हो।
मुख्य अतिथि आदित्य नारायण मिश्र एडवोकेट और विशिष्ठ अतिथि गिरीश चंद्र चौबे ने भी विस्तार से विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डा. रामेश्वर प्रसद त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सुधाकर उपाध्याय, रामकृष्ण त्रिपाठी, प्रो. आरएन त्रिपाठी, लल्लन उपाध्याय, संत प्रसाद राय, अखिलेश तिवारी अकेला, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीपति उपाध्याय, डा. प्रमोद मिश्र, रामजीत मिश्रा, रमाशंकर उपाध्याय, रमेश पांडेय, अरुण त्रिपाठी, अनिल तिवारी उपाध्यक्ष परसुराम सेना, गुरु गोविंद उपाध्याय, नागेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, उदय प्रताप राय एडवोकेट, अवध नारायण राय, पत्रकार चंद्र प्रकाश तिवारी, शिक्षक विवेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। समारोह का संचालन महामंत्री अशोक मिश्र ने कया।