बदलापुर / घनश्यामपुर। नगर पंचायत में स्वच्छ एवं सस्ते मूल्य पर जलापूर्ति करने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से बन कर तैयार पानी की टंकी जनता के लिए बेकार साबित हो रहा है। उद्घाटन के ग्यारह माह बीत जाने के बाद भी टाउन क्षेत्र में अभी तक जलापूर्ति नहीं की जा रही है । जब कि नगर पंचायत में गर्मी के कारण पेयजल का संकट गहराया हुआ है।
एक करोड़ तेइस लाख रुपये की लागत से बन कर तैयार 1400 किलोलीटर क्षमता वाली शिरोपरि जलाशय का लोकार्पण बीते वर्ष 11 अक्टूबर को विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने किया था। उद्घाटन के दौरान विधायक मिश्र की शायद यही मंशा रही थी कि नगर पंचायत के लोगों को स्वच्छ एवं कम मूल्य पर पेयजलापूर्ति कराई जा सके। नगरपंचायत के बरौली , सरोखनपुर , सुल्तानपुर , पुरानीबाजार तथा आंशिक ऊदपुरगेल्हवा गाँव में 47 के सापेक्ष 22 किलोमीटर की लाइन बिछाई गयी है । 25 किलोमीटर पाइपलाइन अभी तक नहीं बिछाई गयी है। लिहाजा जहां तक पाइपलाइन नहीं बन पाई है वहां के लिए तो समस्या है। जलनिगम के अवर अभियंता प्रफुल्ल कुमार सिंह का कहना है कि जहां तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है वहां तक तो पेयजल आपूर्ति की जा सकती है। अवर अभियंता ने कहा कि पेयजलापूर्ति की जा रही है बशर्तें नगरपंचायत ग्राहकों को कनेक्शन तक नहीं दे रहा है। जलनिगम ने कस्बे के पाँच जगहों पर स्टैम्प पोस्ट लगा कर पेयजलापूर्ति कर दिया है। कनेक्शन देना नगरपंचायत का काम.है। अधिशासी अधिकारी नगरपंचायत डा. महेंद्र ने बताया कि अभी तक जलनिगम ने शिरोपरि जलाशय को हैंड ओवर ही नहीं किया है। उनके हैण्ड ओवर करते ही कन्कशन वितरण की कार्वाही करायी जाएगी। ट्यूबेल लग गया है । 17 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का टेन्डर भी हो चुका है । इस ट्यूबेल से भलुआही ,हकारपुर तथा आंशिक ऊदपुरघाटमपुर की जनता के लिए पेयजल आपूर्ति की जाएगी।