जौनपुर। लाइफ स्टाइल मैनेजमेंट (जीवनशैली प्रबंधन) पर आयोजित सेमिनार में डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि सही जीवनशैली का तात्पर्य सुरक्षित, सुचारु,, सहूलियतदायी, सरल, स्वस्थ और सुखी जीवन जीने के तरीके से है। बदलते सामाजिक-आर्थिक माहौल से कुछ लोग ऐसी आदतों को अपना लेते हैं, जिससे उनका जीवन बरबादी की ओर अग्रसर हो जाता है।
पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन ने कहा कि आज हमारी जीवनशैली बाजारवाद, उपभोक्तावाद एवं जल्दबाजी से विकृत हो गई है। हमारा भोजन स्वाद के अधीन हो गया है। हम पोषकता को भूल गए हैं। जीवनशैली में सुधार करके इसका प्रबंधन जरूरी है। गुलाम मेंहदी व जौन अब्बास ने स्वागत किया। आभार इं. लेयाकत जैदी व नदीम आगा ने व्यक्त किया। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर हादी हसन, एसटी हसन, डा. एमएम वर्मा, डा. जेपी सिंह, इकबाल मेंहदी, आरिफ हुसैनी, हैदर हुसैन, अब्बास हैदर, सोमेश्वर केसरवानी, राजनाथ यादव, नजीर हसन, कासिम मेंहदी जावेद, विजय गुप्ता, गोपाल भाटिया, शमीम अहमद, मो. हसन नसीम, हामिद खां, विनय गुप्ता उपस्थित रहे।