धर्मापुर/जफराबाद। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के धर्मापुर बाजार स्थित आरडी बालिका विद्यालय से शनिवार को सपा के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। पूर्व सांसद के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली सरैया मोड़ पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान मौजूदा सरकार पर निशाना साधा गया।
कल्याणपुर बाजार में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि वर्तमान सरकार केवल वोट की राजनीति कर रही है। सपा शासन में कराए गए विकास कार्यों को अपना कार्य दिखाकर उसका उद्घाटन कर रही है। लखनऊ मेट्रो का शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। बावजूद इसके मुख्यमंत्री योगी ने उसे अपनी सरकार की उपलब्धि बताते हुए फिर से उद्घाटन किया। शिक्षा मित्रों को अखिलेश सरकार ने स्थायी किया था। मौजूदा समय ने उन्हें फिर से मानदेय पर कर दिया। इन सबका जवाब जनता समय आने पर भाजपा को देगी। सपा के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि सरकार दिशाविहीन हो गई है। केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की योगी सरकार जनता के ऊपर महंगाई का बोझ लाद रही है। इस अवसर पर प्रधान लालचंद यादव, ऋषि यादव, राहुल त्रिपाठी, अमित यादव, रत्नाकर चौबे, कैलाश यादव, रामफल यादव, शोएब अंसारी, रजनीश मिश्र, बल्लन यादव, नंदलाल यादव, इंदू सिंह पमपम, शिव संत यादव, डा. सरफराज, मेवा यादव, राकेश यादव, जमाल हाशमी, मिंटू यादव, , कामता यादव, राजेश यादव, लालता पाल ,अमरनाथ यादव, पप्पू जायसवाल, अर्जुन गौतम, हर्षित यादव, अरविंद यादव, मगन गौड़, राजेंद्र टाइगर आदि उपस्थित रहे।