जौनपुर। सुईथाकला ब्लाक प्रमुख पद के लिए15 सितंबर को चुनाव होगा। साथ ही उसी दिन मतगणना भी होगी। इस पद पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथि घोषित कर दी है। बतादें कि सुईथाकला ब्लाक प्रमुख मिथिलेश यादव को उस समय अपनी कुर्सी गवानी पड़ी थी। जब उनके विरुद्घ 16 मई को अविश्वास प्रस्ताव आया था। तब से यह पद खाली चल रहा था। यह पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। इस पद पर चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तिथि घोषित कर दी गई है। जिसमें 13 सितंबर को पूर्वाह्न11बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन व अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ती तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 सितंबर को पूर्वाह्न11बजे से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापसी और 15 सितंबर को पूर्वाह्न11बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान व अपराह्न तीन बजे से कार्य समाप्ती तक मतगणना करने की तिथि निर्धारित की गई है।
सुईथाकला ब्लाक प्रमुख के पद पर चुनाव 15 सितंबर को मतदान व मतगणना होगी। इसके लिए की तिथि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कर दी गई है।-आरपी मिश्र, उप जिला निर्वाचन अधिकारी