फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में शुरू होगा पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में पांच वर्षीय बीए एलएलबी (एलएलबी इंटीग्रेटेड) पाठ्यक्रम की शुरुआत इसी सत्र से प्रस्तावित है। पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बार काउंसिल आंफ इंडिया की छह सदस्यीय टीम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति वीरेंद्र दत्त ध्यानी के नेतृत्व में पहुंची। कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने समिति के सभी सदस्यों का विश्वविद्यालय की तरफ से स्वागत किया। उन्होंने टीम के सदस्यों को विश्वविद्यालय से जुड़ी तमाम जानकारियां दी। समिति ने संकाय भवन स्थित विधि संकाय के एक- एक कक्ष का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय का अवलोकन किया। जहां पाठ्यक्रम से सम्बंधित पुस्तकों, शोध पत्रिकाओं आदि की जानकारी हासिल की। पाठ्यक्रम के समन्वयक प्रो. अजय प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों को आवश्यक जानकारी दी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता मिलने के बाद विश्वविद्यालय इसी सत्र से पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा। पाठ्यक्रम के लिए 120 सीटें प्रस्तावित है। इंटर की डिग्री लेने के बाद छात्र एलएलबी में दाखिला ले सकेंगे। यह पाठ्यक्रम पांच साल का होगा। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, डा. मनोज मिश्र, डा. सुरजीत यादव, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डा. राज कुमार सोनी, डा. केएस तोमर, डा. पुनीत धवन ,डा. मनीष गुप्ता, डा. मनोज पांडेय, संजय श्रीवास्तव, अशोक सिंह ,संजय शर्मा ,श्याम श्रीवास्तव, सुशील प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें