फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि में लिपिक बर्खास्त परिसर खाली करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बायोटेक्नालाजी विभाग के लिपिक को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में कार्यपरिषद ने बर्खास्त कर दिया। कुलपति प्रो. राजाराम यादव की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय सभागार में हुई कार्यपरिषद की बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिसर में पांच वर्षीय बीए, एलएलबी पाठ्यक्रम के संचालन को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन

कार्यपरिषद में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर बायोटेक्नालाजी विभाग में तैनात लिपिक प्रेमपाल सिंह को कार्य में लापरवाही बरतने पर बर्खास्त कर दिया तथा परिसर खाली करने का आदेश दिया है। जांच समिति ने 20 ऐसे अन्य कर्मचारियों की भी कार्यशैली का मुद्दा उठाया जो तैनाती स्थल पर कार्य नहीं करते और हस्ताक्षर बनाकर अक्सर गायब रहते हैं। समिति इनकी भी जांच कर रही है। परिसर में पांच वर्षीय बीए, एलएलबी पाठ्यक्रम के संचालन को हरी झंडी दे दी गई। इस पाठ्यक्रम के लिए 120 सीटें प्रस्तावित है। इंटर की डिग्री लेने के बाद छात्र एलएलबी में दाखिला ले सकेंगे। यह पाठ्यक्रम पांच साल का होगा। शारदा पीजी कालेज आजमगढ़ को अतिरिक्त भूमि अवमुक्त करने पर सहमति बनी। गुल्लू महाविद्यालय गाजीपुर को स्नातक स्तर पर कला और विज्ञान की कक्षा संचालन के लिए अस्थाई संबद्धता दे दी गई। इंजीनियरिंग कालेज में तकनीकी शिक्षा के उन्नयन के लिए समिति का गठित करने पर सहमति जताई गई। परीक्षा समिति की पूर्व में हुई बैठक में लिए गए निर्णयों का अनुमोदन किया गया। बैठक में रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल, वित्त अधिकारी एमके सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. बीडी शर्मा, डा. मनोज मिश्र, प्रो. रामनारायण, डा. नूपुर तिवारी, डा. प्रदीप कुमार, डा. शिवंशंकर, डा. सुरेश सिंह, प्रो. अजय मिश्र, प्रो. आरआर यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें