फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश मोदनवाल बने श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। श्रीराम लीला समिति के अध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को खुली बैठक में श्रीश मोदनवाल को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। बैठक में पूर्व पालिका अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता का नाम प्रस्ताव में आया। लेकिन उन्होने श्रीश मोदनवाल का नाम प्रस्तावित किया तो उपस्थित जनसमूह ने श्रीश मोदनवाल के नाम पर सहमति जताई।
विज्ञापन

अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले भी खुली बैठक बुलाई गई थी। दो अध्यक्ष पद के दावेदार व दावेदारों के समर्थकों के आमने सामने होने पर होने पर श्रीराम लीला समिति के संरक्षक मण्डल ने चुनाव स्थगित कर दिया था। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को नगर के पुराना चौक स्थित गोपाल मंदिर में संरक्षक ओम प्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में घनश्याम जायसवाल को एक वर्ष के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। मामले को लेकर समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में गतिरोध बरकरार रहा। शुक्रवार की सांय श्रीराम लीला समिति के पदाधिकारियों द्वारा गांधी नगर कलेक्टरगंज में एक खुली बैठक की मुनादी कराई गई थी। निर्धारित समय पर सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के बीच आम सहमति से पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता को समिति का अध्यक्ष चुने जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर जय प्रकाश गुप्ता ने युवा वर्ग पर जिम्मेदारी की बात करते हुए श्रीश मोदनवाल के नाम का प्रस्ताव रखा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे शाहगंज सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब चन्द्र सेठ ने समर्थन पर मोहर लगाई। नये अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक में त्रिभुवन मोदनवाल, दिनेश गांधी, मनोज अग्रहरि, करूणेश मोदनवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, राजकुमार भोनू, अमर नाथ साहू, अर्पित जायसवाल, संदीप जायसवाल, गिरधारी लाल, दीप चन्द्र मोदनवाल, आशुतोष अग्रहरि डम्पी, राकेश श्रीवास्तव बच्चू, संतोष पाण्डेय, रवि अग्रहरि, रवि शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें