मछलीशहर। पावर हाऊस से जुड़े इसमैंला गांव में 15 दिन पूर्व फुंके 25 केवीए के ट्रांसफार्मर को विभाग ने बुधवार को बदल दिया था। लेकिन जैसे ही सप्लाई दी गई तुरंत ही ट्रांसफार्मर फिर से फुंक गया। गांव वाले फिर अंधेरे में जीने को मजबूर हो गए हैं। पूरी लगभग 40 कनेक्शन धारियों का इसी 25 केवीए ट्रांसफार्मर से सप्लाई होती है। पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जल गया था जिसकी शिकायत के बाद 15 दिन बाद ट्रांसफार्मर बदला गया था। गांव निवासी कैलाश नाथ उपाधयाय, राजेश उपाधयाय, छोटे लाल उपाधयाय, हृदय नारायण उपाध्याय आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक बार फिर ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरी बस्ती अंधेरे में है।