फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान की बैठक सम्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अनुसूचित जाति, सामान्य जाति अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र लाभार्थियों को शादी अनुदान की धनराशि दिए जाने के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति के 190, सामान्य वर्ग के 24, अन्य पिछड़ा वर्ग के 245 और अल्पसंख्यक वर्ग के 19 व्यक्तियों के प्राप्त आवेदन पत्रों को जिलाधिकारी ने उपलब्ध सभी 457 आवेदन पत्रों की विकास खंडवार समीक्षा करते हुए समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभी पात्र लाभार्थी के खाते में शादी अनुदान की धनराशि ऑनलाइन प्रेषित कर लाभान्वित कराए। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, सीआरओ रामआसरे सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें