फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल डूबी, पशुओं के चारे की बड़ी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। पांच दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। जल जमाव के कारण जहां धान की फसल डूब गई हैं, वही पर मिट्टी से बने मकानों के गिरने की संभावना बढ़ गई है। भूमि जलमग्न होने के बाद पशुओं के चारे की समस्या गम्भीर हो गई है। क्षेत्र में गत शुक्रवार से ही लगातार बारिश जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वर्षा के जल से नदी नाले ऊपर से बहने लगे हैं। जिससे आस पास के खेतों में खड़ी धान की फसल डूब गई है। फसल के ज्यादा दिन तक पानी में डूबे रहने से उसके नष्ट होने की संभावना बढ़ रही हैं। वही जलभराव के कारण पशुपालकों के सामने चारे की समस्या खड़ी हुई हैं। जलभराव से जमीन दलदल हो रही हैं। जिसके चलते कच्ची मिट्टी से बने मकानों के गिरने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें