फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाथ में मिला नियुक्ति पत्र खुशी से चहके चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 1065 शिक्षकों की भर्ती के सापेक्ष गुरुवार को 418 महिला शिक्षकों को नियुक्ति प्रत्र सौंप दिया गया। राजकीय शिक्षा एवं प्रशिण संस्थान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह व डायट प्राचार्य ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। हाथ में नियुक्ति पत्र मिलते ही महिला शिक्षकों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे। नियुक्ति पत्र के लिए सुबह से ही डायट परिसर में भीड़ लगी थी। डायट परिसर से बाहर निकलते ही किसी ने मां को तो किसी ने पिता, भाई, पति और रिश्तेदारं को फोन कर खुशी का इजरा किया।
विज्ञापन

वेसे बेसिक शिक्षा विभाग ने यहां सात सितंबर को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की थी लेकिन सुबह से ही महिला अभ्यर्थियों की भीड़ जमा हो गई। कोई आजमगढ़ से तो कोई गाजीपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर से नियुक्ति पत्र लेने पहुंची थी। बीएसए ने महिला अभ्यर्थियों को खाली हाथ लौटाने के बजाय दफ्तर में पहले से बने नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर कर उन्हें शाम करीब चार बजे तक वितरित कर दिया। चयन समिति के अध्यक्ष डायट प्राचार्य डा. राजेश श्रीवास्तव की निगरानी में बीएसए ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र वितरण के मौके पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता डा. आरएन यादव, ब्रह्मप्रकाश सिंह, शाहगंज ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव, मडिय़ाहूं के मनोज यादव, बक्शा के संजय यादव, विजय शर्मा आदि मौजूद थे।

जौनपुर। प्राथमिक विद्यालयों में जिन अभ्यर्थियों का चयन सहायक अध्यापक के पद पर हुआ है उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के लिए विद्यालय पहुंचने से पहले नियुक्ति पत्र के साथ कई अन्य अभिलेख भी साथ रखना होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने बताया कि नए शिक्षकों को सीएमए जौनपुर से मेडिकल प्रमाण पत्र के साथ पहले खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय जाना होगा। यहां से उन्हें नियुक्ति अनुमति प्रदान की जाएगी। जिसके साथ वे सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की दो प्रतियों के साथ विद्यालय पहुंचेंगे। जहां प्रधानाध्यापक उन्हें कार्यभार ग्रहण कराएंगे।
विज्ञापन


जौनपुर। एक तरफर सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी छात्रों को रात को नींद नहीं आ रही तो दूसरी तरफ ऐसे भी अभ्यर्थी हैं जिनका प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर चयन हो गया और उन्हें इस बात की खबर ही नहीं है। इस बात से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यलय के कर्मचारी भी हैरान हैं।
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के लिए जिले में 1065 पदो भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसमें 416 महिला और 649 पुरुष अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें से कुमारी ललिता, और गाजीपुर के मनोज यादव की काउंसिलिंग को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर रोक दी गई जबकि करीब 14 अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए आए ही नहीं। जो लोग काउंसिलिंग के लिए नहीं आए उनमें से कुछ को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से बाबू ने फोन किया तो पता चला कि संबंधित को पता ही नहीं है कि बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के लिए उनका चयन हो चुका है। इनमें से कोई मुंबई तो कोई दूसरे शहरों में होने की बात कही। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर छह महिला और 10 पुरुष अभ्यर्थियो का चयन निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें