मुफ्तीगंज। खण्ड विकासधिकारी अनुराग राय की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में हुई बैठक ब्लाक कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सभी लाभार्थियों को जिनके आवास की नींव पड़ गई हो उनकी जांच कर यथाशीघ्र उनकी दूसरी क़िस्त निर्गत किया जाय। जिन पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते काशी गोमती ग्रामीण बैंक में है उनके खाते में निर्गत धनराशि नहीं जा पा रही है। इसलिए अतिशीघ्र लाभार्थियों का दूसरे राष्ट्रीकृत बैंको में खाता खुलवाया जाय। तथा प्रदेश सरकार के मंसानुसार ब्लाक के सभी लाभार्थियों का शौचालय 15 सितंबर से पहले बनवा दिया जाय। अगर कहीं पर किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो संबंधित अधिकारी उसको तुरंत सुलझा कर कार्य को यथा शीघ्र पूरा कराए।