फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक नहीं कर रहा पैसे का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। बाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में एक सप्ताह से पैसा नहीं मिलने के कारण खाता धारक परेशान है। रोज पैसे के लिए बैंक का चक्कर लगा रहे है। बैंक के जिम्मेदार अधिकारी भी खाताधारक को सही जवाब नहीं दे रहे हैं। ग्राहकों से पूछने पर सिर्फ पैसा न आने की बात कहकर टाल दिया जाता है। बार बार खाता धारकों से पूछने पर शाखा प्रबंधक झल्ला जाते है। इसे लेकर ग्राहकों में असंतोष रहता है। बगल में लगा बैंक का एटीएम भी दस दिनों से बंद पड़ा है। सुबह से पैसे के इंतजार में बैठे खाताधारक गोविंद ने बताया कि कई दिनों से बैंक में आ रहे हैं लेकिन पैसा न होने के कारण वापस जाना पड़ता है। सीमा देवी ने बताया कि घर में बच्चे वायरल फीवर से परेशान है। दवा के लिए पैसा लेने आई थी लेकिन नहीं मिल रहा है। द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कई दिनों से पैसा लेने आ रहे है लेकिन बैंक में पैसा ही नहीं है। शाखा प्रबंधक योगेंद्र सिंह ने बताया कि ऊपर से पैसा नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें