सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन पालिसी के निर्णय का स्वागत
बदलापुर / घनश्यामपुर। प्रदेश सरकार ने अस्पतालों में आक्सीजन सिलेन्डरों का प्रयोग कम करते हुए मेडिकल पाइपलाइन से आंक्सीजन उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। सरकार की इस आक्सीजन पालिसी योजना का आमजन ने स्वागत किया है। सरकार के निर्णय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आक्सीजन के अभाव में मरीज दम तोड़ देते थे। इसके लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता था । जिससे मरीज के समय तथा धन दोनों का दुरुपयोग होता था। स्वागत करने वालों में तहसील व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनन्जय सेठ , अधिवक्ता मुन्नलाल यादव , बजरंग पीजी कालेज के प्रबन्धक विनय कुमार सिंह , संग्राम बालिका विद्यालय के प्रबन्धक संजय सिंह , डा. प्रमोद मिश्र , जिला बेसिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष अनिल यादव , किसान रामजीत पाण्डेय , हर्षित शुक्ला आदि शामिल रहे।