फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरेटर कक्ष में घुसा पानी स्टेशन पर अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जल निकासी के लिए बनी नाली जाम होने से जंघई स्टेशन पर स्थित जनरेटर कमरे में पानी भर गया है। जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गयी है। जिससे स्टेशन पर दो दिन से अंधेरा फैल गया है। रेलवे कर्मचारियों के कमरों में सप्लाई बाधित हो गयी है। वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रुट स्थित जंघई स्टेशन पर बरसात के कारण जनरेटर कक्ष में पानी भर गया है। बताया जा रहा है की जलनिकासी की नाली जाम होने से दिक्कत आ रही है। जिसके कारण जनरेटर नहीं चलाया जा रहा है। जिसके कारण दो दिन से स्टेशन पर अंधेरा फैल गया है। जिसेक कारण रात में ट्रेन पकडने आ रहे यात्री को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के कर्मचारी भी परेशान है। जनरेटर नहीं चलने से पानी की सप्लाई भी बाधित है। विद्युत इंचार्ज दिनेश पाण्डेय का कहना है की कमरे में पानी भरने से जनरेटर चल पाना संभव नहीं है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर दो चार लाइटे स्टेशन पर जला दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें