फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सितंबर को प्रमुख सचिव विभागों की कसेंगे पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि सचिव, दुग्ध विकास उत्तर प्रदेश शासन डा. सुधीर एम. बोबडे़ आठ सितंबर 18 को बजे वाराणसी से कार द्वारा प्रस्थान पौने 11 बजे जौनपुर पहुंचेंगे। 11 बजे से 12 बजे तक सीएचसी/ विकास खंड का निरीक्षण करेंगे। दोपहर 12 बजे से एक बजे तक थाना/तहसील का निरीक्षण करने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद प्रमुख सचिव द्वारा गृह विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की जाएगी। सायं साढ़े पांच से छह बजे तक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। छह बजे से पंचायतीराज, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, महिला कल्याण, ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगें। साढ़े छह बजे से खाद्य एवं रसद, लोक निर्माण, नगर विकास/नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद बेसिक शिक्षा, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ऊर्जा एवं कृषि विभाग की समीक्षा, करेंगे। पौने आठ बजे से ग्राम्य विकास/नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, बाल विकास एवं पुष्टाहार, आईटी एवं इलेक्ट्रानिक, नियोजन, भूतत्व एवं खनिकर्म, नगर विकास/पंचायतीराज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक करने के बाद रात्रि विश्राम निरीक्षण भवन जौनपुर में करेगे। दूसरे दिन नौ सितंबर को जनपद में स्थित किन्हीं दो परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन/निरीक्षण करेंगे। इसके बाद दो गांवों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें