फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, बेरोजगारी और अपराध बढ़े तो अच्छे दिन कहां: इंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने जादूई अंदाज में लोक लुभावन वादे किए। अच्छे दिनों का वादा किया था। महंगाई, बेरोजगारी, मंदी और अपराध घटाने का वादा किया था। लेकिन आज डीजल, पेट्रोल, गैस, अनाज से लेकर हर क्षेत्र में वृद्घि हुई है। अपराध पर चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ गई है। मंदी से व्यापारी जुझ रहा है। मैं पूछता चाहता हूं कि अच्छे दिन क्या यही है।
विज्ञापन

इंद्रभान सिंह इंदू ने कहा कि एक डॉलर 40 रूपए करने का वादा मोदी जी ने किया था जो आज 72 रूपए कीमत हो गए हैं। पिछली सरकार में 50 रूपए एक डॉलर की कीमत थी। पेट्रोल, डीजल, गैस सहित जनहित से जुड़ी वस्तुओं का दाम आसमान छू रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। महिलाएं असुरक्षित हैं। व्यापारी मंदी, नोटबंदी, जीएसटी से तबाह है। 380 का गैस सिलिंडर 900 रूपए का हो गया है। दो रूपए का प्लेटफार्म टिकट 20 रूपए का हो गया है। ट्रेन किराए में 50 फीसदी वृद्घि हुई है। 30 का दूध 50 में मिल रहा है। 50 की दाल 70 रूपए में मिल रही है। कहीं भी लोगों को राहत नहीं है। भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों को हवा दे रही है। अधिकारी निरंकुश हैं। समाज विरोधी मुद्दों पर राजनीति की जा रही है। अगर समय रहते सरकार नहीं चेती तो जनता लोकसभा चुनाव में जवाब देगी। वैसे उपचुनाव में इसकी शुरूआत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें