फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदेशकों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उत्तर प्रदेश परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट को अनुदेशक कल्याण समिति के लोगों ने सौंपा ज्ञापन सौंपा। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत खेल एवं स्वास्थ्य कला और कार्य अनुभव विषय के 31000 अनुदेशक की सन 2013-14 से बच्चों को गणित की शिक्षण के साथ-साथ अन्य विषयों के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। जिससे विद्यालयों के बच्चों में शारीरिक मानसिक विकास हो रहा है। कमेटी के समक्ष हम अनुदेशकों की समस्याओं के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा 2018 को अपनी समस्याओं से आपको अवगत कराया गया था। उसके निराकरण के सुझाव भी दिए गए थे। बेसिक शिक्षा मंत्री द्वारा मानदेय वृद्धि के मुद्दे पर 9800 करने की बात कही है। जिससे समस्त अनुदेशकों में असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है। 17000 रूपये प्रति माह अनुदेशक मानदेय मार्च 2017 से नियमित दिलवाया जाए। मांगे नहीं पूरी हुई तो समस्त अनुदेशक 10 सितंबर को को लखनऊ में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में बहादुर यादव, संदीप कौर, संजय कुमार, श्याम नारायण, रमेश कुमार यादव, अंकिता यादव, सुनीता, सुमन, जसवंत कुमार और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें