जौनपुर। लायंस क्लब की ओर मंगलवार को शिक्षक दिवस दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के होटल में आयोजित समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राकिरण के सचिव लोकेश वरुण, नगर पालिका के पूर्व चेयर मैन दिनेश टंडन और डा. क्षितिज शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कभजन कार्यक्रम की शुरूआत की। संस्था अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य व लायनेस अध्यक्ष उर्मिला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने वाले पूविवि के शिक्षक प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डा. अलमदार नजर, धर्मराज सिंह, चन्द्रकला सिंह व शीरीं फरहत को अंग वस्त्रम व प्रशस्ति पत्र तथा लायनेस क्लब द्वारा उपहार देकर सम्मानित ककिया गया।
मुख्य अतिथि लोकेश वरूण ने कहा कि शिक्षकों का हमारे जीवन में भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। हमारी जिंदगी को एक सही आकार देने में शिक्षकों का सबसे बड़ा योगदान होता है। माता-पिता के बाद गुरु ही हमारा मार्ग दर्शक होते हैं। आज जो भी हैं सब हमारे शिक्षकों का आशीर्वाद के कारण है। एक शिक्षक हमें सही और गलत में अंतर में बता सकता है। इसीलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है। डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शिक्षक की विद्यार्थियों, समाज और देश की शिक्षा में बहुत महत्व पूर्ण भूमिकाएं हैं। लोग समाज और देश का विकास एवं वृद्धि शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। देश में राज नेताओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, व्यापारियों, किसानों, कलाकारों, वैज्ञानिकों आदि की जरुरत को पूरा करने के लिए अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा आवश्यक है। यह काम एक शिक्षक ही कर करता है। दिनेश टंडन ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ होते है। वह विधार्थियो के चरित्र का निर्माण करने और उसे आदर्श नागरिक के रूप में भूमिका निभाते है।
आभार अजय आनन्द ने व्यक्त किया। संचालन मनोज चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर सैय्यद मो. मुस्तफा, आरपी सिंह, अशवनी बैंकर, रामकुमार साहू, शत्रुघ्न मौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, सुरेश चन्द्र गुप्त, डा. मदन मोहन वर्मा, डा. वीएस उपाध्याय, डा. अजीत कपूर, शकील अहमद, महेन्द्र नाथ सेठ, अरूण त्रिपाठी, मदन गुप्ता, संदीप गुप्त, संजय श्रीवास्तव, सोना बैंकर, शैल मौर्या, ज्योति कपूर, मधु चतुर्वेदी, रवि श्रीवास्तव, गीता,गुप्ता, हेमा,श्रीवास्तव,संजय सिंघानिया, राजेश,गुप्त, परम,जीत,सिंह, मनीष गुप्त, ज्ञान,सिंह, संतोष,साहू,आदि उपस्थित रहे।