फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब ने शिक्षकों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रोटरी क्लब ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि विदेशी संस्कृति का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। इससे शिक्षा का व्यवसायीकरण तेजी से हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग छात्रों का भविष्य संवारने में लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक ही छात्रों को गुणवत्तापूर्ण जीवन जीने लायक बनाता है। किसी भी मनुष्य के प्रथम शिक्षक उसके माता- पिता होते है। जो कि उसमें संस्कार के बीज बोते है और उस बीज को एक शिक्षक ही पूर्णता प्रदान करता है । समारोह में अभिमन्यु राय , डॉ धनंजय सिंह , डॉ गिरिश चंद चौबे , विमला श्रीवास्तव एवं प्रमोद कुमार दूबे को अवार्ड से सम्मानित किया गया । इसके अलावा रोटरी क्लब जौनपुर ने अपने क्लब में उत्कृष्ट सेवाओं को देने के लिए रो डॉ. कमर अब्बास ,श्याम बहादुर सिंह , रो राकेश श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष रवि मिंगलानी, डॉ शैलेन्द्र सिंह ,शशांक सिंह रानू , देवेंद्र सिंह पिंकू , केके मिश्रा, रविकांत जायसवाल ,संजय जायसवाल ,शिवांशु श्रीवास्तव ,देवेश वैश्य, संजय बैंकर ,जगदीश मौर्य ,श्याम वर्मा , अजय गुप्ता ,अमित पाण्डेय , माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह , निखिलेश सिंह , सुभाष अग्रहरि , सुरेंद्र प्रधान ,संतोष अग्रहरी , रवि अग्रहरी, अवनींद्र तिवारी, डॉ एमपी बरनवाल धर्मेंद्र सेठ ,राधेरमण जायसवाल ,राकेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ कमर अब्बास एवं आभार सचिव जय किशन साहू जैकी ने जताया।

जौनपुर। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर लायन्स लायनेस क्लब द्वारा मंगलवार को होटल रिवर व्यू में 34 वां शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, डा अलमदार नजर, धर्मराजसिंह, चन्द्रकला सिंह, शीरीं फरहत को अंगवस्त्रम प्रशस्ति पत्र संमानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लोकेश वरूण ने कहा कि शिक्षकों का हमारे जीवनमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। हमारी जिंदगी को एक सही आकार देने में शिक्षकों का सबसे बड़ा हाथ होता है। माता पिता के बाद शिक्षक ही हमारे मार्गदर्शक हैं। इसीलिए हमआज जो भी हैं सब हमारे शिक्षक के बताये हुए मार्ग दर्शन के जरिये बनें हैं। एक शिक्षक हमें सही और गलत सिखाते हैं। इसीलिए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है। डा. क्षितिज शर्मा ने कहा कि शिक्षक की विद्यार्थियों, समाज और देश की शिक्षा में बहुत सारी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं। लोग, समाज और देश का विकास एवं वृद्धि शिक्षा की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। इस मौके पर अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य लायनेस अध्यक्ष उर्मिलासिंह ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। आभार अजय आनन्द ने व्यक्त किया। संचालन मनोज चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, आरपीसिंह, अश्वनीबैंकर, रामकुमार साहू, शत्रुघ्नमौर्य, सोमेश्वर केसरवानी, सुरेशचन्द्र गुप्ता, डा.मदन मोहन वर्मा, डा. वीएस उपाध्याय, डा अजीत कपूर, शकील अहमद, महेन्द्र नाथ सेठ, अरूण त्रिपाठी, मदन गुप्ता, संदीप गुप्ता, संजय श्रीवास्तव , सोना बैंकर, शैलमौर्या, ज्योति कपूर, मधु चतुर्वेदी, रवि श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, हेमा श्रीवास्तव, संजय सिंघानिया, राजेश गुप्ता, परमजीत सिंह , मनीष,गुप्ता, ज्ञानसिंह, संतोष साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें