फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और लिपिक को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी इंटर कालेज सभागार में डा. प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अभिनंदन समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक विनोद कुमार सिंह, लिपिक राजेंद्र प्रसाद सिंह और परिचारक छेदीराम को प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह और प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। डा. राधा कृष्णन एवं मां सरस्वती के दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने शिक्षक हमेशा अपने शिष्यों के मन में बना रहता है। शिक्षक दरा दिए गए उपदेश को वह हमेशा याद रखता है। डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक कार्य अपने शिष्यों को बेहतर ज्ञान देकर आगे बढ़ाना है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यो की प्रसंशा की। इस मौके पर डा. प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह,राकेश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, शिव कुमार सिंह, विक्रम सिंह आदि मौजू थे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जोया खान और मुस्कान बानों ने द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सभी ने सराहना की। संचालन सुनील सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें