महराजगंज। क्षेत्र के चरियाही गांव में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपने दांव आजमाएं। धर्मापुर के पहलवान मोनू और गाजीपुर के पहलवान कौशल के बीच मुकाबला हुआ जिसमें मोनू विजयी रहे। धर्मापुर के गया यादव और मिर्जापुर के सत्येंद्र के बीच रहा। इसमें गया विजयी रहे। महराजगंज के कल्लू यादव और भदोही के पहलवान राजकुमार के बीच कुश्ती का रोचक मुकाबला रहा। कई दांवों में उलटफेर के बाद कल्लू विजयी रहे। जगदीश और दिलीप व गुफरान और सत्येंद्र,सतीश जौनपुर और राजेंद्र वाराणसी की कुशती बराबरी पर रही। फाइनल मुकाबला गया जौनपुर सत्येंद्र मिर्जापुर के बीच हुई। जिसमें गया विजयी हुए। कमेटी द्वारा गया को 6500 रुपये का नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। आयोजन दयाशंकर यादव पहलवान ने किया। संचालन शिवराम यादव ने किया। रेफरी के रूप में रामप्रताप सिंह,रमाशंकर यादव व सियाराम रहे। इस दौरान सूबेदार यादव प्रधान,बृजलाल यादव,चंद्रप्रकाश, प्रमोद, ओमप्रकाश यादव, राय अखिलेश सिंह,विजय(दादा),महानन्द, संतोष यादव ,दिनेश,शैलेश, बाबा आदि मौजूद थे।