मुंगराबादशाहपुर । छुट्टा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए अन्नदाता रतजगा कर रहे हैं। किसानों की मानें तो पलक झपकते ही झुंड के झुंड आवारा पशु खेतों में पहुंच जा रहे हैं। इस दौरान फसलों को चरने के साथ ही नुकसान भी कर रहे हैं।
धौरहरा ग्राम निवासी सेवा निवृत्त एसडीओ कृषि अक्षैबर नाथ पाण्डेय ,मुरलीधर पाण्डेय ,अभय पाण्डेय ,राजेन्द्र सिंह डीसी ,रमा कान्त तिवारी आदि ने बताया कि झुंडो में चलने वाले आवारा पशु फसलो के लिए अभिशाप बन गए है। पशुओं का झुंड जिस खेत में जा रहे हैं। उस खेत की फसल बर्बाद कर दे रहे हैं। जिससे हम लोगों का परिश्रम व फसलों को पैदा करने में लगने वाली लागत भी नुकसान हो जा रही है। उन्होनें बताया कि दिन में तो इनकी रखवाली कर ली जाती है। लेकिन रात मे फसलों की रखवाली के लिए रतजगा करना पड़ रहा है।