फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. प्रदीप को अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय सभागार में जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक में संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह को पद की शपथ दिलाई गई। विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह और विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह ने डा. प्रदीप सिंह को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शिक्षकों ने अध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। बैठक में संघ की मजबूती के साथ शिक्षक हितों के लिए संघर्ष करने पर बल दिया गया। डा. राजीव प्रकाश सिंह और डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदीप सिंह के नेतृत्व शिक्षक संघ को मजबूती मिलेगी। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह और पूर्व जिला महामंत्री रमेश मणि त्रिपाठी ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की। टीडी कालेज इकाई के अध्यक्ष डा. अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती में ही शिक्षकों का सम्मान निहित है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डा. प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समस्याओं को लेकर वह हमेशा तत्पर रहेंगे। संघ ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरना प्राथमिकता होगी। इस मौके पर दूसरे कालेजों से आए शिक्षकों ने डा. प्रदीप सिंह को बधाई दी। इस मौके पर डा. अलकेश्वरी सिंह, डा. ओम प्रकाश मिश्र, डा. हिमांशु सिंह, डा. मनोज वत्स, डा. देवव्रत मिश्र, डा. वीके त्रिपाठी, डा. शैलेंद्र सिंह वत्स, डा. हरिओम त्रिपाठी, डा. राजेंद्र सिंह, डा. राजकुमार गुप्त, डा. अमित राहुल, ड़ा. नीलमणि सिंह, डा. पंकज सिंह, डा. ब्रजेश सिंह, डा. सारिक सिंह, डा. सीमा सिंह, डा. वीपी सिंह, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. राजेश, डा. दिग्विजय सिंह, डा. इंद्रजीत आदि मौजूद थे। संचालन डा. महेंद्र त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें