फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिथि बढ़ी, 14 तक जमा कर सकते हैं कृषि यंत्र रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अनुदान पर कृषि यंत्र वितरण योजना के तहत चयनित किसानों को खरीदे गए कृषि यंत्र की रसीद जमा करने की तिथि बढ़ गई है। अब उनके द्वारा 14 सितंबर तक उक्त रसीद को जमा किया जा सकता है। कृषि यंत्र की रसीद जमा करने के बाद ही किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि जाएगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि जिले में कृषि यंत्र वितरण योजना के तहत किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र देने का कार्य किया जाता है। जिससे वह खेती किसानी का कार्य आसानी से कर सकें। इसके लिए किसानों का चयन किया जाता है। इसके बाद उसको चयन पत्र जारी कर कृषि यंत्र खरीदने के लिए कहा जाता है। कृषि यंत्र खरीदने के बाद किसान को इसकी रसीद उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके बाद उनको अनुदान की धनराशि दी जाएगी। इस योजना के तहत जिले में कुल 2253 कृषि यंत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके सापेक्ष कुल 1604 किसानों का चयन कर लिया गया है। उनको विभाग द्वारा चयन पत्र भी जारी कर दिया गया है। इन किसानों को कृषि यंत्र खरीदकर उसकी रसीद कृषि विभाग कार्यालय में जमा करना है। जिसकी अंतिम तिथि चार सितंबर थी। लेकिन किसानों की सहूलियत को देखते हुए सरकार द्वारा तिथि बढ़ाकर 14 सितंबर हो गई है। उन्होंने चयनित किसानों को कृषि यंत्र की रसीद निर्धारित तिथि के अंदर उपकृषि निदेशक कार्यालय व विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की है। जिससे उनके उपकरण के अनुदान की धनराशि दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें